गोभी और प्याज के पकौड़े बनाने का तरीका 
गोभी और प्याज के पकौड़े
बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की जरूरत है :- 
१.  गोभी    :- १ बड़ा फूल
२.  प्याज    :- 
250 ग्राम 
३.  जीरा    :- आधा चम्मच 
४.  अजवाइन  :- आधा चम्मच 
५.  बेसन   :- आधा किलो 
६.  हरा धनिया ( बारीक़ कटा हुआ
) :- 2 गड्डी 
७.  आमचूर    :- 3 चम्मच 
८.  नमक   :- स्वाद के अनुसार 
९.  घी या तेल    :- तलने के लिए 
१०.       हरी मिर्च( बारीक़ कटी हुई
)   :- ८ नग 
११.       लहसुन     :- 8 कलियाँ 
|  | 
| गोभी और प्याज के पकौड़े बनाने का तरीका , Gobhi or Pyaj ke Pakode , gobhi or pyaz ke pakode kaise banaye, pakoda banane ki vidhi, पकोड़ा रेसिपी विधि, how to make pakoda in hindi, पकोड़ा रेसिपी इन हिंदी, | 
बनाने की विधि :- पकौड़े बनाने के लिए
गोभी के आगे वाले फूल को तोडकर अलग करके अच्छी तरह से साफ कर लें | गोभी के छोटे –
छोटे टुकड़े कर लें | अब प्याज को छीलकर उसे गोल आकार में काट लें | अब बेसन को
छानकर इसमें आमचूर , नमक , हरा धनिया जीरे को भूनकर पीसकर डालें और साथ ही साथ हरी
मिर्च , लहसुन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं | जब यह मिश्रण  तैयार हो जाये तो इसे पानी डालकर पतला पेस्ट
बना लें ( इसे न ज्यादा पतला करे और ना ही ज्यादा मोटा रखे ) पेस्ट बनाने के बाद
इसमें गोभी और प्याज के टुकड़े डाल दें | अब एक कडाही में घी या तेल गर्म करे | घी
या तेल के गर्म होने के बाद इसमें गोभी और प्याज के टुकड़े डालते जाये और तले |
तलते समय इसे झरनी से हिलाते रहे | जब थोड़े से लाल हो जाये तो इसे तेल से निकाल
लें | इस प्रकार  गर्म – गर्म पकौड़े तैयार
है | इसे सॉस या चटनी के साथ खाएं | पकौड़े को खाने से पहले इस पर थोडा सा आमचूर का
पाउडर डाल दें | इससे पकौड़े का स्वाद और भी बढ़ जायेगा |


















No comments:
Post a Comment